फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime news

Meerut News: पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा समेत आरोपी पकड़ा

Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
खतौली। पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी समेत गांजा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में गौरा का नाम सामने आया। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में 51 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंगनहर पटरी टावर वाली गली से आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक किलो 570 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी शुभम उर्फ मोनू बताया। आरोपी ने बताया कि अवैध गांजा नगर के मोहल्ला देवीदास निवासी गौरा उर्फ गौरव से खरीदा है। पुलिस ने शुभम उर्फ मोनू, गांजा तस्कर गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी शुभम का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमे में वांछित गौरा की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed