फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime is increasing in the state, demand for resignation from the Chief Minister

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

Sat, 30 Aug 2025 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Crime is increasing in the state, demand for resignation from the Chief Minister
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर शनिवार को प्रेसवार्ता की गई। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि पिछले आठ साल के भाजपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। गौरव भाटी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराध और अराजकता का राज कायम है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता अनिरुद्ध त्यागी, जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रजा, मेरठ ब्लॉक प्रमुख अरुण कौशिक, यशपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed