फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime is caused by the attitude and mentality of the individual: Acharya Pramod Krishnam

व्यक्ति के दृष्टिकोण एवं मानसिकता से होता है अपराध : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Wed, 24 Dec 2025 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Crime is caused by the attitude and mentality of the individual: Acharya Pramod Krishnam
एम एस हेरिटेज विद्यालय में आचार्य प्रमोद कृष्णम बच्चों को पुरस्कृत करते हुए (संवाद)
पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो एवं इंद्रधनुष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्याम सिंह सैनी और प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक रहे। वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि महिला द्वारा छोटे कपड़े पहनना अपराध का कारण नहीं है बल्कि अपराधी के दृष्टिकोण और उसकी मानसिक स्थिति से अपराध घटित होता है। जिसका सीधा सा उदाहरण माता सीता हैं। यदि समाज को ठीक करना है तो अपना नजरिया बदलो। कार्यक्रम में छात्रा अवनी तंवर द्वारा कही गई कविता की प्रशंसा की। कहा कि अहिंसा सनातन है, सत्य ही सनातन है। सत्य को कोई मिटा नहीं सकता। 1000 वर्षों तक सनातन को मिटाने की कोशिश की गई लेकिन कोई मिटा नहीं सका।
विज्ञापन

राज्य मंत्री श्याम सिंह सैनी ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। मंत्री दिनेश खटीक ने भी संबोधित किया। संस्था अध्यक्ष रामकिशोर त्यागी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ बेटियां सशक्त और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल के मेधावी छात्र अक्षी डागर और इंटरमीडिएट के मेधावी अभिनव शर्मा और खिलाड़ी सलोनी शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, पार्षद रुद्राक्ष त्यागी, शिवकुमार त्यागी, चेयरमैन मनीष त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed