Meerut: भावनपुर में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, पिता ने की पहचान, कहा- मां से झगड़कर घर से गई थी बेटी
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गांव छीलोरा औरंगाबाद रोड के किनारे एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शव की पहचान मुंडाली के मऊ खास निवासी टीशा के रूप में हुई है।
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय खेतों पर जा रहे किसानों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की है। बताया कि रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन बेटी को कोई सुराग नहीं लगा। सुबह पुलिस को जानकारी देते इससे पहले ही उसकी अधजली लाश मिली।
जानकारी के अनुसार अय्यूब के खेत के समीप रविवार रात लगभग किशोरी(17) का अधजला शव पड़ा पाया गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे तो किशोरी का जलता हुआ शव देखा।
यह भी पढ़ें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने तकरीबन एक घंटे तक जांच पड़ताल की लेकिन न तो शव की पहचान हो सकी और न ही आरोपियों का कोई सुराग लग सका। दोपहर को मुंडाली थानाक्षेत्र के मऊ खास निवासी प्रमोद ने युवती की पहचान अपनी बेटी की रूप में की।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है पुलिस की समय अनुसार गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह हत्या करने के बाद किशोरी को सड़क किनारे ही जलाकर फरार हो गए। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि युवती की हत्या कर शव जलाया गया है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को छपरौली में दिखाएंगे ताकत, आगामी चुनाव का ये है मास्टर प्लान
वहीं इस संबंध में भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि किशोरी का शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।