Mission 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को छपरौली में दिखाएंगे ताकत, आगामी चुनाव का ये है मास्टर प्लान
चौधरी अजित सिंह का निधन होने पर विस चुनाव से पहले जयंत के सिर पर विरासत की पगड़ी छपरौली में रखी गई थी। स्व. चौधरी चरण सिंह व स्व. अजित सिंह की कर्मभूमि में छपरौली सबसे अहम, रालोद की भावनाएं इस क्षेत्र से जुड़ी हैं। जयंत इस क्षेत्र से ही चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही छपरौली से जनभावनाएं जुड़ी हैं। छपरौली में ही चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी बांधी गई थी। यही वजह मानी जा रही है कि चौधरी जयंत सिंह लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के लिए आयोजित रैली में अपनी ताकत दिखाकर करेंगे।
यह भी पढ़ें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार
छपरौली को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वहां से लोगों ने ही 87 साल पहले उनको विधानसभा में पहुंचाया था। छपरौली ने चौधरी चरण सिंह का साथ निभाना शुरू किया तो सिलसिला आज तक लगातार जारी है। वहां से चौधरी चरण के परिवार से चाहे कोई भी चुनाव लड़ा हो या उनकी पार्टी ने किसी अन्य को प्रत्याशी बनाकर उतारा हो, उसे लोगों ने हमेशा जीत दिलाकर ही भेजा।
चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद भी छपरौली के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का हाथ थाम लिया और उनका भी पूरा साथ देते रहे। यह ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि छपरौली के लोग चौधरी चरण सिंह के परिवार और वर्तमान में रालोद से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।
विद्या मंदिर इंटर कालेज में मूर्ति अनावरण
रालोद के अध्यक्ष और कंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह का निधन होने के बाद सितंबर 2021 में छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भीड़ उमड़ी थी और वहां चौधरी जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी पहनाई गई थी।
अब उसी विद्या मंदिर इंटर कालेज में चौधरी अजित सिंह की मूर्ति लगाई गई है, जिसका अनावरण 12 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी जयंत सिंह अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान की शुरूआत करने के लिए पूरी ताकत दिखाने की तैयारी में है।
पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से आएंगे पार्टी कार्यकर्ता
रालोद ने छपरौली में 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में बागपत ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के सभी जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा समेत आदि सभी जिलों से भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक दी है। भीड़ के लिए जगह-जगह भंडारे भी लगाए जाएंगे।