फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime,ghaziabad

पत्नी के चरित्र पर शक करता था हत्यारोपी पति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
मोदीनगर पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी पति
पत्नी के चरित्र पर शक करता था हत्यारोपी पति
विज्ञापन

मोदीनगर। उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार को पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसका कहना है कि पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे, इसलिए मार डाला। आरोपी हरियाणा भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित काजमपुर कट से तमंचे के साथ पकड़ लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार सुबह सुभाष पुत्र अमन सिंह अपनी पत्नी पूजा (40) की हत्या कर मकान का ताला बंदकर भाग गया था। आरोपी ने पूजा के गले मे गोली मारी थी। सुभाष ने पुलिस को बताया कि पूजा के अन्य लोगों से संबंध होने के कारण उसकी समाज में बदनामी होने लगी थी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ होता था। बदनामी बढ़ने पर उसने पूूजा की हत्या करने की ठान ली थी। पुलिस ने सुभाष से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है और बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
क्राइम सीन और शव की स्थिति देखते हुए पुलिस पहले किसी धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जता रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गले में गोली मारने से जान जाने का खुलासा हुआ। पूजा के मायके वालों का आरोप है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी सुभाष बच्चों को मारना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है सुभाष
पुलिस के अनुसार सुभाष पुत्र अमन सिंह उर्फ अमनी निवासी अबूपुर बेहद शातिर अपराधी है। मोदीनगर के खंजरपुर गांव में 2002 में हुए एक हत्याकांड में सुभाष को आजीवन कारावास की सजा हुई। वर्तमान में वह इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed