फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime end

21 साल के जरायम का अंत

Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime end
21 साल के जरायम का अंत
विज्ञापन

सहारनपुर/छुटमलपुर। शकलापुरी मार्ग पर मुठभेड़ में मारे गए बदमाश आबाद का 21 साल का आपराधिक इतिहास रहा, जिसका अंत हो गया। आबाद पर पहला मुकदमा फतेहपुर थाना क्षेत्र में 1999 में लूट का दर्ज किया गया था। इसके बाद वह अपराध के दलदल में और गहरा उतरता गया।
आबाद पर 1999 से लेकर अब तक उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में लूट के मामलों के अलावा जिले के कई थानों में आपराधिक केस दर्ज किए गए। आखिरी मुकदमा लूट का बेहट कोतवाली में 2019 में लिखा गया था। उस पर हत्या, लूट, जानलेवा हमले, गुंडा एक्ट सहित 18 से अधिक केस दर्ज हैं। आबाद फतेहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन

दो साल पहले भी ढेर किए थे बदमाश
दो साल पहले सरसावा क्षेत्र के इब्राहिमपुरा में थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक ही मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों ओमपाल लुहारी और सुमित को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस तैनात
फोटो-21
आबाद का शव मंगलवार शाम पांच बजे गांव दतौली मुगल में पहुंच गया था। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ एसओ चिलकाना अमित शर्मा को लगाया गया था। देर रात तक शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही थी।
इस बार पैर नहीं, सीने और गर्दन में लगी गोलियां
पिछले एक साल में पुलिस मुठभेड़ के अधिकतर मामलों में अपराधियों के पैर में गोली मारती आ रही थी। इनामी बदमाश घायल होते थे। लेकिन इस बार बदमाश आबाद के सीने और गर्दन में गोली मारी।

रामस्वरूप की हत्या में हुआ था नामजद
आबाद पांच सितंबर 2011 में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहडा संदल निवासी अनुसूचित समाज के रामस्वरूप की हत्या में नामजद किया गया था। राम स्वरूप की पत्नी ज्ञानो देवी ने आबाद, मोमीन और टीकम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो तो जेल चले गए थे। आबाद उसके बाद से फरार था। पुलिस ने उसके घर की कुर्की कराई थी। 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed