फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketers selected for the Under-16 UPCA camp.

Meerut News: अंडर-16 यूपीसीए कैंप के लिए क्रिकेटरों का हुआ चयन

Sun, 05 Jul 2026 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Cricketers selected for the Under-16 UPCA camp.
- जोनल ट्रायल मैच में अंतिम दिन खेले गए दो मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे तीन दिवसीय अंडर-16 जोनल ट्रायल का रविवार को समापन हो गया। जोनल ट्रायल मैच के अंतिम दिन गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ जोन की टीम के बीच दो मैच हुए। इस दौरान चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह की ओर से अंतिम प्रक्रिया को पूरा किया और यूपीसीए कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन कर सूची मुख्यालय भेजी गई।
जोनल ट्रायल मैच के अंतिम दिन पहला मैच सुबह मेरठ और गाजियाबाद जोन की टीम के बीच हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद दूसरा मैच सहारनपुर जोन और गाजियाबाद जोन की टीम के बीच हुआ। दोनों मैच 50-50 ओवर के हुए। इस दौरान गाजियाबाद और मेरठ के खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ता को आकर्षित किया। खिलाड़ियों ने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाजों में किसी ने यॉर्कर तो किसी ने बाउंसर से बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन

वहीं, स्पिनरों ने भी अपनी फिरकी गेंदबाजी से सभी को आकर्षित किया। अंतिम दिन चयनकर्ता के द्वारा यहां से चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्यालय को भेजी गई। यूपीसीए की ओर से जल्द ही कानपुर में कैंप लगाया जाएगा, जिसमें यहां से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed