{"_id":"687b5f99cb33bc89db01d40b","slug":"cricketer-karn-sharma-visits-pura-mahadev-temple-with-family-performs-jalabhishek-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने किया पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक, बोले-'शिव की कृपा से सब संभव है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने किया पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक, बोले-'शिव की कृपा से सब संभव है'
Sat, 19 Jul 2025 02:34 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:34 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा शनिवार को बालैनी स्थित पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। परिवार सहित भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी ने विधिवत पूजा कराई।
विज्ञापन
परिवार के साथ क्रिकेटर कर्ण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कर्ण शर्मा शनिवार को परिवार सहित बालैनी स्थित प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान आशुतोष का पूजन और जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कराई।
पूरे परिवार के साथ पहुंचे कर्ण शर्मा बेहद शांत और आस्था से लबरेज नजर आए। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने भी उन्हें देखा तो खुशी जताई। कई क्रिकेट प्रेमियों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश भी की।
इस मौके पर कर्ण शर्मा ने कहा-“हर बार जब भी समय मिलता है, भगवान शिव के दर्शन करने जरूर आता हूं। उनकी कृपा से ही सबकुछ संभव हुआ है।”
पुरा महादेव मंदिर, शिवभक्तों के लिए विशेष मान्यता रखता है और कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों भक्त यहां जल चढ़ाते हैं।