फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket Match: UP scored 372 runs in first innings and Hyderabad all out for 162 runs

Cricket Match: यूपी ने पहली पारी में बनाए 372, हैदराबाद 162 रनों पर ऑल आउट, चौथे दिन होगा जीत का निर्णय

Tue, 06 Feb 2024 07:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

Cricket Match : यूपी ने पहली पारी में 372 बनाए, जबकि हैदराबाद की टीम 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब चौथे दिन जीत का निर्णय होगा।

विज्ञापन
Cricket Match: UP scored 372 runs in first innings and Hyderabad all out for 162 runs
क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भामाशाह क्रिकेट मैदान में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में यूपी ने पहली पारी में ही बढ़त बना ली है। यूपी ने हैदराबाद को पहली पारी में ऑल आउट कर फाल ऑन खिलाया। मैच के तीसरे दिन लंच के समय तक यूपी की टीम 372 रनों पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई तो यूपी के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 162 रन पर ऑल आउट कर दिया और फाल ऑन खिला दिया। अब तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने बिना विकेट खोए नौ रन बना लिए थे। हैदराबाद अभी यूपी से 201 रन पीछे है। यूपी को जीत के लिए हैदराबाद के 10 विकेट गिराने है। अब यूपी की टीम सात अंकों की ओर बढ़ रही है। 

विज्ञापन


भामाशाह मैदान में चल रहे मैच में तीसरे दिन यूपी के गेंदबाजों का जलवा रहा। पूरा दिन यूपी के नाम रहा। मैच का पहला दिन बारिश के कारण खराब हो गया था। दूसरे दिन भी मैच तीन घंटे से अधिक समय देरी से शुरू हुआ था। दूसरे दिन सोमवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ली थी। दूसरे दिन कुल 63 ओवर का खेल हुआ था, जिसमें यूपी ने छह विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। इसमें सबसे अधिक रन स्वास्तिक चिकारा ने 86 रन बनाए थे।

विज्ञापन

वहीं, तीसरे दिन यूपी की टीम इससे आगे खेलने उतरी। यूपी की ओर से विप्राज निगम ने 84 रनों की पारी खेली। कप्तान कृतज्ञ ने भी अर्धशतक 57 रन की पारी खेली। यूपी ने 90 से अधिक ओवर खेलकर 372 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की ओर से एन नितिन और जी अनिकेत ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए। इसके बाद हैदराबाद बल्लेबाजी करने उतरी। हैदराबाद के ओपनर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। नीतीश रेड्डी मात्र 16 रन बनाकर वैभव की बोल पर बोल्ड हो गए। अमन राव भी मात्र 14 रन बनाकर वैभव की बोल पर कैच आउट हुए।

इसके बाद आए एम प्रत्यूष भी मात्र 12 रन ही बना सके और विप्राज निगम की गेंद पर बोल्ड हो गए। हैदराबाद के कप्तान हिमातेजा ने पारी को संभाला। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली। वह रितुराज शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए। हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज पारस राज ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 114 बोल खेलकर 65 रन बनाए। उन्हें भी प्रशांत वीर ने बोल्ड किया। इसके बाद आए हरीश तीन, जी अग्निहोत्री भी तीन रन पर आउट हुए। नीतीश, अरुण व भुवंगागिरी खाता भी नहीं खोल सके। हैदराबाद की पूरी टीम 57.1 ओवर खेलकर 162 रन पर ऑल आउट हो गई। यूपी अभी भी पहली पारी में 210 रन से आगे था।

विज्ञापन

यूपी की ओर से कप्तान कृतज्ञ ने जहां बल्ले से अच्छी पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में भी चार विकेट लिए। वैभव व प्रशांत ने 2-2 विकेट लिए। यूपी ने हैदराबाद को फाल ऑन खिलाकर फिर बल्लेबाजी कराई। अब मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद के ओपनर नीतीश और अमन क्रीज पर थे और हैदराबाद चार ओवर खेलकर नौ रन बना चुके थे। यूपी अभी भी मैच में 201 रन से आगे है।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

बुधवार को मैच के चौथे और अंतिम दिन अगर यूपी हैदराबाद को 201 रन से पहले ऑल आउट कर लेती है तो यूपी एक इनिंग से जीत सकती है और सात अंक प्राप्त कर सकती है। अगर हैदराबाद ऑल आउट नहीं हुई और मैच ड्रॉ हुआ तो भी यूपी को अधिक अंक मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed