{"_id":"67fc17a35dfee4a7070b6223","slug":"cricket-lovers-enjoyed-the-match-in-the-fan-park-meerut-news-c-72-1-mrt1058-131734-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिकेट प्रेमियों ने फैन पार्क में उठाया मैच का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिकेट प्रेमियों ने फैन पार्क में उठाया मैच का लुत्फ
विज्ञापन
इकरार अहमद....... भैंसाली मैदान में आयोजित बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट मैच का आयोजन।
- बीसीसीआई की ओर से भैसाली मैदान में बनाया गया फैन पार्क, लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2025 को लेकर कई शहरों में फैन पार्क बनाए गए हैं जहां क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर डीजे की धुन के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं। रविवार को मेरठ में दूसरे दिन भी क्रिकेट प्रेमी फैन पार्क में मैच देखने पहुंचे।
रविवार को आईपीएल में पहला मैच आरसीबी व राजस्थान की टीम के बीच दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ। मैच को देखने के लिए दोपहर 2 बजे से ही लोग फैन पार्क पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां फैन पार्क में लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। हर चौके और छक्के पर डीजे की धुन पर क्रिकेट प्रेमी थिरकते नजर आए। यही हाल विकेट गिरने के बाद भी रहा। दूसरा मैच रात 7:30 पर दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया। दिन के मैच में लोग विराट कोहली और मेरठ के भुवनेश्वर का खेल देखने पहुंचे। दिन के मुकाबले रात के मैच में लोगों की संख्या अधिक रही। बीसीसीआई की ओर से देश भर के 50 शहरों में फैन पार्क लगाए गए हैं। ये पार्क 23 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दर्शकों के लिए स्टेडियम जैसा अनुभव बनाना है। प्रवेश निःशुल्क है और दर्शक अगर चाहे तो भोजन और सामान खरीद सकते हैं। पार्क के अंदर ही फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। सभी को पानी नि:शुल्क दिया गया। फैन पार्क के अंदर क्रिकेट प्रेमियों को लाइव मैच स्क्रीनिंग, संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और वर्चुअल बल्लेबाजी क्षेत्र, नेट्स के माध्यम से गेंदबाजी, फेस-पेंटिंग क्षेत्र, प्रतिकृति डगआउट, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ आदि कुछ मिला, जिसका लोगों ने काफी आनंद उठाया।