{"_id":"602d76e48ebc3ee8fd5e5000","slug":"cricket-in-jail-city-news-mrt5258838195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के भीतर बंदियों ने लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के भीतर बंदियों ने लगाए चौके-छक्के
विज्ञापन
जेल में बंदियों नेे लगाए चौके-छक्के
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बुधवार को बंदियों ने खूब चौके-छक्के जड़े। मौका था 'बंदी दिवस' के अवसर पर आयोजित होने वाले जेल प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का। जेल के बंदियों ने मैच का आनंद उठाया। दौड़, कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में भी बंदियों ने भाग लिया।
पीस राइडर और लविंग यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पीस राइडर ने बंदी मोनू शर्मा (122) की शानदार पारी की बदौलत 15 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लविंग यूनाइटेड की ओर से बंदी सनी ने 3 ओवर में चार विकेट झटके। लविंग यूनाइटेड की टीम रनों का दबाव नहीं झेल सकी और 13 ओवर में 192 पर सिमट गई। फैज ने 68 रन बनाए। पीस राइडर ने 72 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के लिए बंदी मुनेंद्र ने 3 ओवर में सर्वाधिक 5 विकेट झटके। कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच भी चरम पर रहा। पीस राइडर ने ह्यूमन किंग को 62:25 के अंतर से मात दी तो सेंट टेलेंडर ने लविंग यूनाइटेड को 37:30 के अंतर से हराया। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में भी बंदियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते मुलाकात बंद है। ऐसे में इस तरह के आयोजन बंदियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इस दौरान जेलर मनीष कुमार, उप कारापाल विकास कटियार, नवीन कुमार यादव भी मौजूद रहे।