फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cremation ghat extends to the neck of the municipal corporation

नगर निगम के गले की हड्डी बना श्मशान घाट का विस्तार

Fri, 23 Apr 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Cremation ghat extends to the neck of the municipal corporation
मेरठ। कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाटों के विस्तार का काम नगर निगम के गले की हड्डी बन गया है। शताब्दीनगर के बाद अब्दुल्लापुर के ग्रामीणों ने भी अपने यहां के श्मशान घाट पर कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार करने का विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना देकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। अभी तक गांव में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। वे यहां के शमशान घाट में कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार नहीं होने देंगे। सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड पर दाह संस्कारों के बढ़ते दबाव के कारण निगम ने आबादी से दूर शताब्दीनगर और अब्दुल्लापुर गांव के श्मशान घाटों को तैयार कराया है, लेकिन ग्रामीण तथ्यों की जानकारी के बिना ही विरोध कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed