फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Created awareness about the SIR process

Meerut News: एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक किया

Tue, 09 Dec 2025 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about the SIR process
सरधना। डेमोक्रेटिक फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। डेमोक्रेटिक फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रफीकुज्जमा खान मंगलवार को सरधना पहुंचे। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने इस प्रक्रिया में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिकों की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो पाएगा।
मोहल्ला कमरा नवाबान स्थित जमाअत इस्लामी हिंंद के जिलाध्यक्ष मुदस्सिर राणा के आवास पर रफीकुज्जमा खान ने प्रदेश और देश की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां का चुनाव परिणाम देश की दिशा तय करता है। उन्होंने बताया कि डेमोक्रेटिक फोरम का गठन लोकतांत्रिक वातावरण को मजबूत करने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में लगातार जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण
11 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में चल रहा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को एसडीएम सरधना ने स्वयं तहसील पहुंचकर अभियान की गहन समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रवार तैयार किए जा रहे गणना प्रपत्रों, मैपिंग दस्तावेज और सभी फॉर्मों का मिलान कर अफसरों को निर्देश दिए कि 11 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले हर हाल में प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी शाहवेज अंसारी भी विभिन्न बूथों पर पहुंचे और बीएलओ से मिलकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ शालिनी जैन के साथ शेष प्रपत्रों और मैपिंग डेटा की बारीकी से जांच कराई। शाहवेज अंसारी ने कहा कि एसआईआर कार्य में जनता के दस्तावेजों की सटीकता सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है और इसे समय सीमा से पहले सही तरीके से पूरा किया जाएगा।

बीएलओ शालिनी जैन ने बताया कि अंतिम समय सीमा से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर दिए जाएंगे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मैदान स्तर पर लगातार निरीक्षण और निगरानी के चलते एसआईआर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि निर्धारित तिथि तक अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed