फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Created awareness about prepaid recharge

Meerut News: प्रीपेड रिचार्ज कराने के लिए जागरुक किया

Tue, 03 Feb 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about prepaid recharge
विद्युत विभाग की टीम प्रीपेड मीटरों को रिचार्ज करने के लिए जागरुक करते हुए। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे में लगाए गए स्मार्ट मीटर में प्रीपेड रिचार्ज करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया। काफी लोगों ने स्मार्ट मीटर में रिचार्ज भी किया।
विज्ञापन

कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अभी तक स्मार्ट मीटर का बिल पोस्टपेड ही आ रहा था। मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारी एसडीओ सुनील श्रीवास्तव, अवर अभियंता अशोक कुमार बिंद, टीजी टू अमित कुमार, लाइनमैन इकराम, सतबीर आदि ने बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर में प्रीपेड रिचार्ज करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रीपेड रिचार्ज करने से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। जितना रिचार्ज कर रहे हैं उसी हिसाब से बिजली का उपयोग किया जा सकता है। वहीं रिचार्ज होने से विद्युत विभाग को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि विभाग का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया चला रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए बकाया जमा करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बकायादारों पर बिल में शत-प्रतिशत छूट की स्कीम चलाई जा रही है। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं। किस्तों में भी बकाया बिल जमा किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर में करीब 60 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड रिचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed