{"_id":"6a8af7a0339c7876dc046a10","slug":"created-awareness-about-de-addiction-tb-and-cervical-cancer-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113371-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नशामुक्ति, टीबी और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नशामुक्ति, टीबी और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुक किया
विज्ञापन
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सालावा के तत्वावधान में रविवार को गांव कैली में नश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा के तत्वावधान में रविवार को गांव कैली में नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर किया गया।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के साथ युवाओं और बालिकाओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय कैली की प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी के साथ बैठक कर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना के डॉ. संदीप गौतम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ भी समन्वय किया गया। रविवार को ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, टीबी की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरुक किया गया। डॉ. पवित्रा ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान समाजसेवी प्रेमचंद शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राहुल शर्मा, ग्राम प्रधान तौहीद, पुलिस चौकीदार अशोक शर्मा, पंचायत सहायक आर्यन सोम, सीएचसी की आशा कार्यकर्ता, महिला समूह की सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।