फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Create awareness about not using plastic

Meerut News: प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया

Mon, 23 Feb 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Create awareness about not using plastic
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन। (फलावदा)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावादा। नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत फलावदा के अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी मुख्य अतिथि रहे।
कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ लेखाकार दिलीप कुमार विश्वकर्मा व जेई अखिलेश कुमार गौतम द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के विषय में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को जल संरक्षण, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, पॉलिथीन प्रदूषण, मृदा प्रदूषण के विषय में विस्तृत रूप से समझाया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी ने उपस्थित कर्मियों को बताया कि हम सभी को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कस्बावासियों को भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक करना चाहिए। कूड़े-कचरे में प्लास्टिक की मात्रा लगभग 25 प्रतिशत है। प्लास्टिक नष्ट न होने से सफाई कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है। सभी को अपने घरों पर अधिक से अधिक पेड़, पौधे लगाने चाहिए। अशोक कुमार सैनी, दिलीप कुमार विश्वकर्मा व अखिलेश कुमार गौतम द्वारा सफाई नायक रमेश व सह सफाई नायक नरेश को अच्छे कार्य के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फहीम अहमद, लिपिक व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed