फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crane crushed forest inspector on highway, dies

हाईवे पर वन दरोगा को क्रेन ने कुचला, मौत

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crane crushed forest inspector on highway, dies
हाईवे पर वन दरोगा को क्रेन ने कुचला, मौत
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 पर शुक्रवार रात आठ बजे क्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार वन दरोगा की मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई निवासी धर्मवीर (45) पुत्र पलटूराम वन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जानी रेंज में चल रही थी। परिवार कंकरखेड़ा क्षेत्र की डिफेंस एनक्लेव कालोनी में रह रहा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पल्सर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर संस्कृति रिसार्ट के पास पहुंचे तभी ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान धर्मवीर बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रही क्रेन ने कुचल दिया। वह काफी देर तक तड़पते रहे। हाईवे पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद यूपी 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पति की मौत के बाद पत्नी रेखा और मां का रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed