फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CP Sharma highlights the importance of PDA policies in Khiwai.

Meerut News: खिवाई में सीपी शर्मा ने पीडीए की नीतियों को बताया अहम

Wed, 14 Oct 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
CP Sharma highlights the importance of PDA policies in Khiwai.
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में सपा की पीडीए पंचायत में वार्ता करते सपा नेता सीपी शर्मा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में समाजवादी नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने लोगों के बीच बैठकर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पीडीए की नीतियों को अहम बताते हुए समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।
सीपी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के प्रयास करना जरूरी है। किसी भी क्षेत्र की तरक्की के लिए वहां के लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता के बीच बैठकर संवाद करने से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है। लोगों के सुझावों से विकास कार्यों की दिशा तय करने में मदद मिलती है। उन्होंने पीडीए की नीतियों पर चर्चा करते हुए सामाजिक भागीदारी और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed