फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cows were being loaded in a canter, when they raised noise the accused ran away.

Meerut News: कैंटर में लाद रहे थे गोवंश, शोर मचाने पर आरोपी भागे

Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cows were being loaded in a canter, when they raised noise the accused ran away.
सरूरपुर। राजस्थानी चरवाहे बनकर क्षेत्र में लावारिस घूमने वाले गोवंश को कस्बा करनावल-पाथौली के जंगल में कैंटर में लादने का प्रयास किया। पीछा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शोर मचाने पर आरोपी कैंटर और 40-45 पशुओं को मौके पर छोड़कर भाग गए। कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई महीनों से कुछ राजस्थानी चरवाहे गाय लेकर घूम रहे थे। स्थानीय लोगों ने इनसे जानकारी की तो बताया गया कि राजस्थान में सूखा होने के चलते वह यहां गाय चराने के लिए आए हैं। इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई। जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने संदिग्ध चरवाहों पर नजर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के लिए कहा। बजरंग दल के कार्यकर्ता संदिग्ध चरवाहों की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। बुधवार के कार्यकर्ताओं ने देखा कि राजस्थानी चरवाहे अपने गोवंश के साथ स्थानीय गोवंश को भी अपने साथ ले जा रहे थे।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छुपकर आरोपियों का पीछा किया। देर रात जंगल में एक कैंटर आता दिखाई दिया। आरोपियों ने इस कैंटर में गायों को लादना शुरू किया। कैंटर में गाय लादते देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी कैंटर छोड़कर मौके से भाग गए। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस ने कैंटर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पिछले कई महीनों के दौरान क्षेत्र से कई हजार पशुओं की तस्करी की गई है। बजरंग दल ने मामले की सही जांच कर घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। इस दौरान अभिषेक चौहान, मुकेश शास्त्री, अजब सिंह शास्त्री, नितिन व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


गिरोह में 30 से अधिक लोग शामिल
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोतस्करी करने वाले गिरोह में 30 से अधिक लोग शामिल हैं। जो राजस्थान साथ लेकर आए गोवंश को दिनभर जंगल में चराते हैं। रात होने पर आरोपी पशुओं की तस्करी करते हैं। आरोपी पशुओं को नशे के इंजेक्श्न लगाते हैं। इस कारण पशु कोई हरकत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed