{"_id":"5e24b8178ebc3e4ae2584e0b","slug":"cow-slauting-in-nanglashahu-city-news-mrt4647318196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगलाशाहू के जंगल में गोकशी, बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगलाशाहू के जंगल में गोकशी, बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के नंगलाशाहू गांव के जंगल में गोकशी की घटना पर रविवार को बखेड़ा हो गया। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने गोवंश को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजते हुए अवशेष मिट्टी में दबवा दिए। रात में पुलिस ने गोतस्करी के मुख्य आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोकशी करने वाला शहजाद को पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। रात में फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी।
भावनपुर थाना के गांव नंगलाशाहू निवासी नवाब का ईख का खेत है। जिसमें रविवार की सुबह तीन गोवंश के अवशेष व खून पड़ा हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य लोगों को सूचना दी। गोकशी की सूचना बजरंगदल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। वहीं सूचना पर एसओ भावनपुर संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह समझाते हुए शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मिले अवशेषों के पशु चिकित्सक से सैंपल भरवाए। जिसके बाद पुलिस ने अवशेषों को दबवा दिया। एसओ भावनपुर का कहना है कि पुलिस की तरह से शहजाद पुत्र जबरदीन व अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि गोवंश का कटान किया गया। हंगामा करने वालों में बजरंगदल से मोहित कांबोज मोरना, राजकुमार त्यागी, जोनी उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, अंशुल तोमर, दीपक अन्य रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में धरना दिया जाएगा।
दोनों पैर में गोली लगी, उसे बाद भी गोकशी
एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि शहजाद पुत्र जबरदीन निवासी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक किलो चरस बरामद की है। पूछताछ में बताया शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ दो दिन पहले रात्रि में जंगल में एक गोवंश का कटान किया था। मीट को लिसाड़ीगेट में बेच दिया था। पूर्व में इस पर गोकशी व पुलिस मुठभेड़ के 14 मुकदमे दर्ज हैं। जेई पुलिया पर मुठभेड़ में शहजाद के बाएं पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद शहजाद गंगानगर क्षेत्र में गोकशी करने लगा। जिसके बाद शहजाद के दूसरे पैर में गंगानगर पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगी। 25 दिन दिन पहले जेल से आया था।
विज्ञापन
रात में बना रहे निशाना
शहजाद और उसके साथी रात में जंगल में घूमने वाले गोवंश को निशाना बना रहे हैं। शहजाद बताया कि गोवंश का जंगल में कटान कर बाइक पर ले जाकर मीट को लिसाड़ीगेट में बेचेते थे। नंगलाशाहू लालपुर मार्ग स्थित उसकी जंगल मे पूर्व में भी गोकशी हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को नंगलाशाहू व जेई निवासी तीनों तस्कर शहजाद, सलीम व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पहले भी जेल जा चुका
शहजाद पहले भी गोकशी के आरोप में जेल जा चुका है। अवशेषों की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गोवंश का कटान किया था। शहजाद को पुलिस ने रात में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी ह्रुई है। अविनाश पांडेय, एसपी देहात