फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow service is paramount, a big responsibility of the society: Sangeet Som

गो सेवा सर्वोपरि, समाज की बड़ी जिम्मेदारी : संगीत सोम

Wed, 10 Dec 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Cow service is paramount, a big responsibility of the society: Sangeet Som
सरधना नई मंडी परिसर स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल में गौमाता के संरक्षण हेतु संगीत सोम ने शेड का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नई मंडी परिसर स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में बुधवार को गोमाता के संरक्षण के लिए बनाए गए नए शेड का लोकार्पण किया गया। नगर के धर्मपरायण लोगों के सहयोग से निर्मित इस शेड का उद्घाटन पूर्व विधायक सरधना संगीत सिंह सोम ने किया। उनके साथ ग्राम प्रधान पति नीटू चौधरी, बीडीओ सुनीत भाटी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे।
पशु पक्षी सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक करीब 550 गोवंश शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के निरंतर सहयोग से ट्रस्ट प्रबंधन गोवंश की सुविधा और देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहा है। गोशाला संचालक पुरुषोत्तम बंसल, अंबुज प्रकाश, राकेश गोयल, धर्मवीर चौधरी, गोपालक अकरम, जैकी व अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोमाता को गुड़ खिलाकर गोपूजन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा कि गोसेवा सनातन संस्कृति की मूल भावना का प्रतीक है। उन्होंने ट्रस्ट मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सोम ने कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से गो आश्रय स्थलों की स्थिति और अधिक बेहतर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. ओमकार पुंडीर, विनोद जैन, राजीव जैन, शानू जैन, सुमित कुमार, मंगू प्रधान, शंकर सिंह, अजय गौतम, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, दीपक जैन, प्रेमलता सक्सेना, शालिनी सैनी, इंदिरा जाटव, शंकर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed