फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Courthouse evacuated after bomb threat

Meerut News: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

Thu, 02 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Courthouse evacuated after bomb threat
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद खाली कराया गया परिसर अंदर आने पर लगी र
कचहरी परिसर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और इंटेलिजेंस के साथ मिलकर कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। ई-मेल मिलते ही न्यायालय का कार्य बंद कर मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता व वादकारियों को बाहर निकाल कर सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन




सौरभ विश्वास नाम की ई-मेल आईडी से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के ई-मेल अकाउंट पर यह ई-मेल बुधवार सुबह 2.13 मिनट पर भेजा गया। इसमें दोपहर 1.10 मिनट पर प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 धमाके करने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में कहा गया था कि उनका मकसद किसी की जान लेना नहीं, बल्कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। धमकी देने वाले के मजमून से साफ है कि वह तमिलनाडु सरकार से नाराज है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही तत्काल जिला जज अनुपम कुमार ने एसएसपी अविनाश पांडेय को पत्र भेज कर जांच कर कार्रवाई करने को कहा। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा व सचिव परवेज आलम को भी सूचना दी गई। धमकी व जिला जज का पत्र मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष विक्रम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सीओ सिविल लाइंस, सीओ यातायात, सीओ ब्रह्मपुरी व एलआईयू पुलिस फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे। उन्होंने कचहरी के सभी गेट बंद करा दिए। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। कचहरी में मौजूद लोगों व वाहनों की बम व डॉग स्क्वायड ने जांच की गई। सभी न्यायालय परिसर खाली करा लिए गए। दोपहर 1.10 मिनट को धमाके की आशंका से हर किसी के मन में डर था। धमकी देने वालों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धमाके करने की बात कही। उन्होंने अपने साथ चेन्नई टाइगर्स, विदुथलाई अम्माईप्पू, तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी, तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप्स ग्रुप के साथ इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। शाम तक कचहरी में सुरक्षा बल, बम स्क्वायड, पुलिस, खुफिया विभाग टीम मौजूद रही। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस टीम अब ई-मेल भेजने वालों की पहचान का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed