फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court marriage with a young man in Ghaziabad before did not divorce by woman

तलाक दिए बिना किया कोर्ट मैरिज, दो पति और चार बच्चों को छोड़ चुकी है महिला

Mon, 24 Jun 2019 11:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Court marriage with a young man in Ghaziabad before did not divorce by woman
फाइल फोटो - फोटो : social media

यूपी के बागपत में एक कस्बे की रहने वाली महिला ने पति को बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली। सात साल पूर्व पहले पति एवं 15 दिन पूर्व दूसरे पति को बिना तलाक दिए छोड़ दिया। दूसरे पति की शिकायत पर महिला हेल्प लाइन की टीम ने आरोपी महिला और उसके तीसरे पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी। 

विज्ञापन


महिला हेल्प लाइन टीम की क्षेत्रीय सुगमकर्ता रीता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की महिला असम के गुहाटी की रहने वाली है। 10 साल पहले उसने कस्बे के एक युवक से शादी की। उससे उसके दो बच्चे हैं। तीन साल बाद उसे पहले पति को बिना तलाक दिए और उसके दोस्त से शादी कर ली। इससे भी उसको दो बच्चे हैं। 15 दिन पहले आरोपी महिला ने दूसरे पति को बिना तलाक दिए ही बागपत निवासी एक युवक के साथ चली गई और गाजियाबाद में तीसरे युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे पति ने महिला हेल्प लाइन से आरोपी महिला की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी महिला और उसके तीसरे पति को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed