Meerut: दो बच्चों समेत दंपती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, ससुराल वालों पर शक
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में ओमवीर, पत्नी प्रीति और दो बच्चे लापता। परिजन ससुराल पर शक जता रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए।
विस्तार
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी दुकानदार ओमवीर, उनकी पत्नी प्रीति और उनके दो बच्चे पुत्र लविश (7) और पुत्री जाह्नवी (5) अचानक लापता हो गए हैं। परिवार के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से तत्काल तलाश की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: माता बनी कुमाता: मेरठ में नवरात्र के पहले दिन कूड़े में मिला नवजात बच्ची का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
किरणपाल उर्फ कलवा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि ओमवीर ने पांच दिन पहले खरखौदा में अपनी पत्नी के नाम एक प्लॉट 12 लाख रुपये में बेचा था। इसके बाद 16 सितंबर की सुबह ओमवीर ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर ससुराल ग्राम इंचौली जाने की योजना बनाई। लेकिन लौटते समय दोपहर करीब दो बजे दंपती और उनके बच्चे गायब हो गए।
परिजनों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। दंपती और बच्चों के सभी मोबाइल फोन भी बंद हैं। किरणपाल ने ससुराल वालों पर उनके गायब होने का शक जताया और अनहोनी की आशंका व्यक्त की।
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंडाली थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस अब आसपास के इलाकों में जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संभावित गवाहों से जानकारी जुटा रही है। परिजन इस समय तनाव में हैं और हर संभव मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा गया है। जांच जारी है और किसी भी नई जानकारी मिलने पर मामले को प्राथमिकता से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।