फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple eaten posion at court Campus IN bijnor

कोर्ट में बयान देने आए थे प्रेमी युगल, अचानक हुआ कुछ ऐसा उड़ गई पुलिस की नींद

Sat, 02 Jun 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jun 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Couple eaten posion at court Campus IN bijnor
प्रेमी युगल ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल कोर्ट में बयान दर्ज कराने आए थे। यहां दोनों के परिजन पहुंच गए। कोर्ट में अचानक कुछ ऐसा हुआ, देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन


कचहरी में मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने आए प्रेमी जोड़े ने परिजनों की लड़ाई से नाराज होकर परिसर में जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर प्रेमी के पिता ने दोनों को उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से दोनों को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर कर दिया। 

युवती के परिजन दोनों की हालत बिगड़ती देखकर चंपत हो गए। थाना स्योहारा के एक गांव निवासी गौतम 21 वर्ष पुत्र सुरेश और उसी क्षेत्र के निवासी पूजा19 वर्ष पुत्री पप्पू के बीच प्रेम प्रसंग चला रहा था। 
विज्ञापन


पूजा ने नगीना कोर्ट में 25 मई 2018 को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके परिजन उसकी शादी प्रेमी गौतम से नहीं होने दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र देने के बाद पूजा अपने प्रेमी गौतम के साथ चली गई थी और दोनों ने हरिद्वार में शादी कर ली थी। शुक्रवार को नगीना न्यायालय में युवती अपने प्रेमी, पति गौतम के साथ प्रार्थना पत्र के मामले में गवाही देने के लिए पहुंची थी। 

बयान दर्ज कराने के बाद दोनों कोर्ट से बाहर आए। पूजा के परिजन भी वहां मौजूद थे। कोर्ट के बाहर पूजा व गौतम के परिजनों में नोकझोंक हो गई। पूजा व गौतम दोनों अपने साथ जहर लेकर आए थे। 

परिजनों की नोकझोंक से दुखी होकर पूजा ने जहर खा लिया। पूजा को जहर खाता देखकर गौतम ने भी जहर खा लिया। दोनों के जहर खाने से मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों की हालत बिगड़ गई। 

पूजा के परिजन वहां से चंपत हो गए। गौतम के पिता दोनों को सीएचसी लेकर गए, जहां दोनों की हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों में छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ रिश्तेदारी भी है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed