Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple assaulted during a family dispute; formal complaint filed.

Meerut News: पारिवारिक विवाद में दंपति से मारपीट, तहरीर दी

Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Couple assaulted during a family dispute; formal complaint filed.
मवाना। गांव सठला निवासी युवक ने बड़े भाई व उसके परिवार पर पत्नी और खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। नईम ने बताया कि बच्चों को लेकर बड़े भाई से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह दिल्ली में था, इसी दौरान बड़े भाई, उसकी पत्नी व बेटे ने मिलकर उसकी पत्नी शहजादी पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर रात करीब 12 बजे वह घर पहुंचा। बृहस्पतिवार को जब उसने बड़े भाई से मारपीट को लेकर बात की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और पथराव कर दिया। पथराव में उसके सिर में चोट आई और वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed