फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple and their 20-day-old baby stuck for 40 minutes when lift breaks down

Meerut News: लिफ्ट खराब होने पर 40 मिनट तक दंपती और 20 दिन का बच्चा फंसे

Sun, 13 Apr 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Couple and their 20-day-old baby stuck for 40 minutes when lift breaks down
पुलिसकर्मियों ने लिफ्ट तोड़कर निकाला, अटकी रही सासें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट अचानक खराब होने पर उसमें मौजूद चिकित्सक दंपती और उनका 20 दिन का पौत्र फंस गए। इस दौरान उनकी सांसें अटक गई। अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिसकर्मियों ने लिफ्ट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। ये लोग करीब चालीस मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुडक़ी रोड स्थित हरि अपार्टमेंट कालोनी के पांचवे तल पर डाक्टर एसपी सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह डॉक्टर एसपी सिंह और उनकी पत्नी सुंदरी देवी अपने 20 दिन के पौत्र को लेकर अपार्टमेंट से नीचे घूमने के लिए गए थे। वापस आते वक्त लिफ्ट खराब हो गई। डॉ. एसपी सिंह और उनकी पत्नी सुंदरी देवी के हाथ-पैर फूल गये। उनके शोर मचाने पर अपार्टमेंट के रहने वाले अमित लिफ्ट की ओर दौड़े। उन्होंने यह देखकर बाकी अपार्टमेंट के लोगों को सूचना दी। 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में चलने वाली पीआरवी गाड़ी 567 पर तैनात चालक सेंसर पाल राठी और कांस्टेबल नितिन तरार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से लिफ्ट में फंसे दंपती और उनके पोते को किसी तरह बाहर निकाला। अमित ने बताया कि आए दिन यह लिफ्ट खराब रहती है। कई लोग इसमें फंस चुके हैं। उधर, इस घटना के बाद दोनों लिफ्ट को बंद कर दिया गया है। अब ऐसे में जो सात और छह मंजिल पर रहने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने सोसाइटी पदाधिकारियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
एसपी सिंह की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने पर अपार्टमेंट अध्यक्ष सुजीत सिंह, सचिव कृष्णकांत, सदस्य प्रबंधन अशोक गर्ग, सदस्य अशोक अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हरि अपार्टमेंट के प्रबंधन के लापरवाही के चलते आए दिन लिफ्ट खराब रहती है। कई बार लिफ्ट खराब होने की सूचना दी गई। इससे पहले भी कई बार इस लिफ्ट में लोग फंस चुके है, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed