फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   country first science bus has a wealth of knowledge for children

यूपी: देश की पहली विज्ञान बस में बच्चों के लिए है ज्ञान का भंडार, कानपुर से पहुंची मेरठ

Mon, 29 Apr 2019 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
country first science bus has a wealth of knowledge for children
मेरठ पहुंची देश की पहली साइंस बस - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर गांव तक के विद्यार्थियों की विज्ञान से संबंधित शंकाओं को दूर करने और उनमें विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए जिला विज्ञान क्लब मेरठ हर साल कुछ न कुछ नया करता है। इस बार क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को यह बस आईआईटी कानपुर से वेद इंटरनेशनल सिवाया पहुंची। यह विज्ञान बस 19 मई तक मेरठ जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचेगी और विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारी देगी। आज सोमवार को सीडीओ ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


वेद इंटरनेशनल सिवाया पहुंचने पर चेयरमैन अजित कुमार एडवोकेट, वाइस चेयरपर्सन बेबी विहान गरिमा, अरविन्द कुमार शर्मा, नरेश कुमार, अर्पित शर्मा ने विज्ञान बस टीम का स्वागत किया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान के प्रति युवाओं में जागरूकता व रूझान बढ़ाने की दृष्टि से आईआईटी कानपुर ने विज्ञान बस का प्रारूप तैयार किया है। बस में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की तीन विधाओं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायलॉजी से जुडी विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान बस के साथ कानपुर से आई एक्सपर्ट टीम में इन्चार्ज आशीष त्रिपाठी के साथ अनुराग तिवारी भौतिक, सुभाशीष पांडें रसायन व जीव विज्ञान के प्रभारी है । अभिषेक गुप्ता थ्री डी प्रिन्टर के प्रभारी तथा शषिकान्त मिश्र, कुलदीप और राजू भी शामिल हैं।
 
बच्चों के लिए विज्ञान बस में है ज्ञान का भंडार 
मोदीपुरम। दीपक शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए विज्ञान बस में ज्ञान का भंडार है। विभिन्न मॉडल और टूल किट के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया जाएगा। विज्ञान बस में कई तरह के लैब एक्सपेरिमेंट, चलित मॉडल, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप है। 

इसके अलावा 75 इंच की बड़ी स्क्रीन भी लगी है, जिसमें 300 से अधिक लाइव वीडियो विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। फिजिक्स और केमिस्ट्री के आसानी से याद करने वाले फार्मूले और बायोलॉजी में जीव संरचना के मॉडल भी हैं। भारत में इस तरह की यह पहली बस है। बस में करीब 85 लाख रुपये का खर्च आया है। विज्ञान बस प्रदेश के सुदूर व पिछड़े इलाकों के विभिन्न स्कूलों में जाकर विज्ञान के प्रति बच्चों में जागरूक करेगी।
 
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed