{"_id":"6ab4269dea0d13dfb506012e","slug":"counterfeit-notes-worth-463-lakh-were-found-at-axis-banks-currency-chest-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1310819-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.63 लाख के जाली नोट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.63 लाख के जाली नोट मिले
विज्ञापन
मंगलपांडेय नगर स्थित शाखा में 01 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक की जांच में खुलासा
- 16 सितंबर को बैंक प्रबंधक ने एसएसपी को दी थी शिकायत, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्ट
मेरठ। सहारनपुुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ की नकली नोट मिलने के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से भी 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 01 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच में यह खुलासा हुआ है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक सरताज सिंह की तहरीर पर बुधवार को सिविल लाइन थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हरियाणा के हिसार निवासी एक्सिस बैंक के प्रबंधक सरताज सिंह ने 16 सितंबर को इस संबंध में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत की थी। बैंक प्रबंधक का कहना है कि मंगलपांडेय नगर स्थित करेंसी चेस्ट से 186 एक्सिस बैंक की शाखाएं जुड़ी हैं। इन शाखाओं में जमा धनराशि निरीक्षण के लिए चेस्ट में भेजी जाती है। लगभग 13 माह तक प्राप्त धनराशि के जांच में जाली नोटों का पता चला। कुल 1323 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि किन-किन बैंकों में किस तरह से नकली करेंसी आई है। इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- --