फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilors created ruckus for street lights

Meerut News: स्ट्रीट लाइट के लिए सभासदों ने किया हंगामा

Tue, 17 Mar 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Councilors created ruckus for street lights
नगर पालिका बोर्ड बैठक में उपस्थित सभासद। (मवाना)
- पालिका बोर्ड बैठक में सभी नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइटों को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। सभासदों का आरोप था कि हर बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइटों के लिए प्रस्ताव पारित होता है लेकिन स्ट्रीट लाइटें लगती नहीं हैं। ईओ ने लिखित में आश्वासन देने की बात कही। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। बोर्ड बैठक में सभी नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए।
अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक व संचालन ईओ पूजा सिंह ने किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। पालिका के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सफाई विभाग, कार्यालय जलकल और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग का ठेके आगामी वर्ष के लिए छोड़े जाने, जल निकासी विकास योजना के अंतर्गत नालों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर धनराशि की मांग किए जाने, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना अनुदान-83 के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर सीसी रोड व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पेयजल योजना के अंतर्गत धनराशि की मांग किए जाने, मोहल्ला तिहाई जुड्डी स्थित जोहड़ का सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन से धनराशि की मांग करने, वार्ड 20 ढिकौली काॅलोनी स्थित श्मशान के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए धनराशि की मांग करने, पालिका की खाली पडी भूमि या संपत्ति पर दुकानें या गोदाम आदि आवंटन कर स्वयं के व्यय पर बनाने एवं किराये पर देने सहित सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद आशीष ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइटों के लिए प्रस्ताव पारित हुआ था। लेकिन अभी तक सभी वार्डों में लाइट नहीं लगी हैं। लाइट लगाने के नाम पर खानापूरी की गई। आशीष के समर्थन में कई और सभासद भी खड़े हो गए और बैठक में हंगामे की स्थिति बन गई। पालिका ईओ ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि जेई अमित कुमार को लाइटों के संबंध में अपने प्रस्ताव दें उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके बाद सभासद शांत हो गए।

सभासद मुकेश रानी ने कहा कि साप्ताहिक पैंठ और शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी नगर पालिका लगवाए। इससे पालिका को आय होगी। साथ ही तहसील में पिंक शौचालय को दुरुस्त कराने की मांग की। सभासद नुसरत ने फलावदा रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखे जाने, सभासद विशाल कुमार ने ठेका प्रथा पर कार्यरत सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उसे हटाकर अन्य किसी व्यक्ति को रखे जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में लगभग सभी सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed