{"_id":"696b8b645357450b7d014501","slug":"councilors-allege-they-are-being-threatened-to-stop-the-protest-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104349-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभासदों का आरोप- धरना रोकने के लिए धमकाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभासदों का आरोप- धरना रोकने के लिए धमकाया जा रहा
Sat, 17 Jan 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
तहसील पहुंचकर एडीएम से कहा-19 को नगर पंचायत परिसर में उनका धरना रोकना चाहते हैं नप अधिकारी
-कहा-चेयरपर्सन के कार्याें से अंसतुष्ट, शिकायत पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
सभासद और चेयरपर्सन-नप अधिकारी की खींचतान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत के सभासदों और चेयरपर्सन व अधिकारियों के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। कई सभासदों ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि वह चेयरपर्सन के कार्याें से वह असंतुष्ट हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। वह 19 जनवरी को पंचायत कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं लेकिन उन्हें धरना न देने के लिए धमकाया जा रहा है। उन्होंने एडीएम और एसडीएम से शिकायत की है।
सभासद प्रदीप नागर, दिवाकर दत्ता, रोहित कुमार, देवव्रत, अभिषेक सहित करीब दस सभासद तहसील समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद एडीएम प्रशासन और एसडीएम के से शिकायत करते हुए बताया कि वे सभी चेयरपर्सन के कार्यों से असंतुष्ट हैं। उनके द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर 19 जनवरी को नगर पंचायत में सभासद शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। धरने की सूचना समस्त उच्चाधिकारियों सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी दे दी गई हैं, लेकिन उन्हें धरना न देने के लिए धमकी दी जा रही है। जिसकी सूचना हस्तिनापुर थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को ईओ राजीव कुमार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था, वह वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे तो ईओ राजीव कुमार ने समस्या का समाधान करने की बजाय यह कहा कि आप लोग धरने पर बैठोगे तो मुझे दिक्कत होगी। 15 दिन तक रुक जाओ, क्योंकि 15 दिन बाद मेरा रिटायरमेंट है। उसके बाद जो चाहें कर लेना। सभासदों ने आरोप लगाया कि ईओ एवं जेई द्वारा उन्हें धरना न करने के संबंध में प्रलोभन देने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने चुनिंदा सभासदों को ही बुलाया
16 जनवरी को अध्यक्षा नगर पंचायत में आई और अपने चुंनिदा सभासदों की ही बुलाकर हमारे द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बता दिया जो कि पूर्णतया गलत है। सभासदों ने आरोप लगाया कि उन्हें नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देने से लगातार रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग कि है कि उनकी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।