फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor's six lakh rupees and jewelery received from property dealer of Ghaziabad

पार्षद के छह लाख रुपए और जेवरात गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर के पास मिले

Mon, 19 Apr 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Councilor's six lakh rupees and jewelery received from property dealer of Ghaziabad
पार्षद के छह लाख रुपए और जेवरात गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर के पास मिले
विज्ञापन

मेरठ। पार्षद मनीष उर्फ मिंटू की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अभी तक परिजन नकदी और जेवरात गायब होने की बात कहकर हत्या का अंदेशा जता रहे थे। पुलिस का दावा है कि छह लाख रुपये और जेवरात गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर के पास मिल गए हैं।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास के पास चार दिन पहले क्रेटा गाड़ी में भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का गोली लगा शव मिला था। परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि मिंटू का एक महिला डॉक्टर से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह महिला को अपने घर पर दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था। इसे लेकर पत्नी और उसके भाइयों ने विरोध किया था। इसके चलते भाजपा पार्षद तनाव में था और उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया था कि पार्षद के पास नौ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोना था। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि छह लाख रुपये और 20 तोले सोना गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर शेर सिंह ने पीड़ित परिवार को दे दिया है। एक प्रॉपर्टी के संबंध में मनीष ने यह पैसे और जेवरात उसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्महत्या मान लिया
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह मामला शुरू से ही आत्महत्या का लग रहा था। इस मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने काफी सबूत भी जुटा लिए हैं। महिला डॉक्टर को लेकर घर में विवाद था। इसके चलते भाजपा पार्षद ने यह कदम उठाया। तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed