फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor Kirti Ghopala said, I was sent to jail by conspiracy

Meerut News: पार्षद कीर्ति घोपला बोले, मुझे साजिशन जेल भिजवाया

Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Councilor Kirti Ghopala said, I was sent to jail by conspiracy
मेरठ। जमानत पर बाहर आते ही सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर फिर से आरोप लगाया है। पार्षद ने कहा कि मुझे राज्यमंत्री ने साजिशन जेल भिजवाया था। जिस महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है, वह भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस से कोई विवाद नहीं हुआ, झूठा मुकदमा लगाकर मुझे जेल भेजा गया। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पार्षद और महिला का आपसी विवाद है। मेरा नाम लेकर प्रसिद्ध पाने के लिए पब्लिक स्टंट किया जा रहा है।
विज्ञापन

परतापुर के घोपला गांव में सपा पार्षद शुक्रवार को तालाब की खोदाई करा रहे थे। इस दौरान एक महिला का पार्षद से विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि पार्षद और उसके साथियों ने छेड़छाड़ कर पति से मारपीट की। इसके विरोध में पार्षद और उसके साथियों ने परतापुर थाने से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में पुलिस से पार्षद की तीखी झड़प हुई थी। इसी आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पार्षद जमानत पर बाहर आ गए। पार्षद का कहना है कि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने मुझे साजिशन जेल भिजवाया है। महिला द्वारा लगाए आरोप गलत हैं। गांव के लोगों से पुलिस जानकारी लेगी तो सच सामने आ जाएगा। राज्यमंत्री ने एक साल पहले भी निगम के सदन के बाहर मुझे मारपीट की थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। तभी से राज्यमंत्री से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ के लिए मेरी लड़ाई बरकरार रहेगी। राज्यमंत्री ने पार्षद के आरोप नकार दिए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पार्षद को सिविल लाइन थाने में दर्ज मुकदमे में कोर्ट में पेश किया था। परतापुर थाने में दर्ज मुकदमे की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed