फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor angry at outpost incharge's indecency, demands his removal

Meerut News: चौकी इंचार्ज की अभद्रता पर भड़के पार्षद, हटाने की मांग

Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Councilor angry at outpost incharge's indecency, demands his removal
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की योगीपुरम चौकी के इंचार्ज पर अपराधियों को संरक्षण और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद सुमित कुमार ने पीड़ितों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। इसी के साथ चौकी इंचार्ज को हटाकर किसी ईमानदार दरोगा को चौकी पर तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 12 से भाजपा पार्षद सुमित कुमार बैरागी क्षेत्र के कई नागरिकों के साथ सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए योगीपुरम चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। स्थानीय पार्षद का आरोप है कि चौकी इंचार्ज के संरक्षण में क्षेत्र में सट्टे और नशे का अवैध कारोबार पनप रहा है।
विज्ञापन

मामूली विवादों में आरोपी पक्ष से पैसे लेकर चौकी इंचार्ज जबरन समझौते करा रहे हैं। यदि कोई जनप्रतिनिधि किसी पीड़ित को अपना नाम लेकर चौकी इंचार्ज के पास भेजता है तो उसे दुत्कार कर भगा दिया जाता है। ऐसे ही कई पीड़ितों को पार्षद ने एसएसपी के सामने पेश किया और और चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की। उधर, एसएसपी डा विपिन ताडा ने दरोगा पर जांच बैठा दी है, सीओ दौराला से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed