{"_id":"6a511837ddcf20101203a5cc","slug":"council-fostering-leadership-qualities-among-the-youth-vipin-gupta-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1241165-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही परिषद : विपिन गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही परिषद : विपिन गुप्ता
विज्ञापन
- अभाविप के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हुआ छात्र समागम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर की ओर से शुक्रवार को सीसीएसयू स्थित सभागार में 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर छात्र समागम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता अभाविप पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का छात्र आंदोलन है। उन्होंने कहा कि 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की चेतना जिस मेरठ की धरती से शुरू हुई थी, उसी राष्ट्रभाव को परिषद छात्र शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करने का कार्य कर रही है।
अध्यक्षता कर रहे मेरठ महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग ने कहा कि परिषद का 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास छात्र हितों की रक्षा, राष्ट्र सेवा और समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। परिषद विद्यार्थियों में संस्कार, संगठन और सेवा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रो. संगीत शुक्ला ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक नवीन सिरोही ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
महानगर मंत्री अनुज बैसला ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी और सभी का आभार जताया। समापन वंदेमातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री आर्यन प्रजापति, राष्ट्रीय सह संयोजक खेलो इंडिया ध्रुव गोस्वामी, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह, विभाग प्रमुख डॉ. विवेक त्यागी, विभाग संयोजक मोहित तोमर और प्रांत सह संयोजिका (शोध) अदिति, महानगर संगठन मंत्री अनुभव भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।