फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO's purse stolen near jail octroi police post

Meerut News: जेल चुंगी पुलिस चौकी के पास सीओ का पर्स उड़ाया

Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
CO's purse stolen near jail octroi police post
मेरठ। एडीजी कार्यालय में तैनात सीओ गोपनीय राजीव गुप्ता का बदमाशों ने जेलचुंगी पुलिस चौकी के पास पर्स उड़ा लिया। उन्होंने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पर्स में कुछ प्रमुख कागजात के साथ पांच हजार रुपये भी थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजीव गुप्ता धनतेरस पर सामान खरीदने के लिए जेल चुंगी के पास किशन बर्तन स्टोर पर पहुंचे। यहां उनकी पेंट की जेब में रखा पर्स बदमाशों ने चोरी कर लिया। इसमें दो डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पुलिस आईडी कार्ड और पांच हजार रुपये की नकदी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





पुलिस अफसर भी सुरक्षित नहींआम आदमी की सुरक्षा की बात करना ही बेमानी है। शुक्रवार की इस घटना से साबित हो गया कि बदमाशों का दुस्साहस चरम पर है। पुलिस अधिकारी के साथ यह घटना हुई और करेले पर नीम चढ़ा यह है कि पुलिस चौकी के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed