{"_id":"68c5e0751e4db85bbd0db7e9","slug":"corporation-will-provide-jobs-to-100-people-for-verification-of-building-owners-meerut-news-c-14-1-mrt1004-975564-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन स्वामियों के सत्यापन के लिए 100 लोगों को नौकरी देगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन स्वामियों के सत्यापन के लिए 100 लोगों को नौकरी देगा निगम
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक में नए गृहकर के निरस्त होने पर जहां वसूली पर ब्रेक लग गया है, वहीं भवन स्वामियों का सत्यापन कराने के लिए निगम अब 100 नए लोगों को नौकरी देगा। इसके लिए निगम ने टेंडर करने की तैयारी शुरू कर दी। ये लोग भवन स्वामियों का सत्यापन करेंगे, स्वकर निर्धारण प्रपत्र वितरित करने के साथ-साथ नए गृहकर भी जानकारी देंगे। जल्द ही यह टेंडर ऑनलाइन अपलोड होगा।
भाजपा के पार्षदों के प्रस्ताव पर निगम की बोर्ड बैठक में नए गृहकर पर रोक लग गई है। पुराने गृहकर के ही बिल वितरित होंगे। शर्त रखी गई है कि निगम पहले छूटे भवनों को चिह्नित गृहकर की वसूली करेगा। डोर-टू-डोर भवन स्वामियों के यहां पर स्वकर प्रपत्र वितरित किए जाएंगे। सत्र 2024-25 में बढ़ा गृहकर नहीं लिया जाएगा। ये सारी शर्त पूरी करने के बाद ही नए गृहकर की वसूली पर निगम के सदन में फिर से चर्चा करेंगे। इस पर सदन के सभापति एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने स्वीकृति दे दी।
इसके बाद से निगम में अधिकांश भवन स्वामियों ने गृहकर देना बंद कर दिया है। भवन स्वामियों का सत्यापन करने के लिए निगम ने 100 नए कर्मचारी अस्थायी तौर पर लगाने पर मंथन किया हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया होगी। फिर गृहकर के बिल के साथ-साथ स्वकर प्रपत्र भवन स्वामियों के घर पर पहुंचाए जाएंगे।