फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation officers were present in the Gaushala throughout the day, cattle got enough fodder

गोशाला में दिनभर मुस्तैद निगम अफसर, गोवंशों को पेटभर मिला चारा

Tue, 05 Aug 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers were present in the Gaushala throughout the day, cattle got enough fodder
मेरठ। कान्हा उपवन गोशाला में सोमवार को दिनभर निगम अफसर मुस्तैद रहे और गोवंशों को पेट भर चारा भी मिला। यहां दो पशु चिकित्सक भी मौजूद रहे, ताकि कोई गोवंश बीमार हो तो उसे तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके। गोशाला में 50 से ज्यादा कर्मचारी गोवंशों की सेवा में लगे रहे। संभावना थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोशाला का निरीक्षण करने आ सकते हैं। इसके चलते शाम तक अफसरों में बेचैनी रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू टाउनशिप का सोमवार को शिलान्यास कर दिया। मोहिदउद्दीनपुर से करीब चार किमी दूर कान्हा उपवन गोशाला है। यहां पर गोवंशों को भूखा रखने और इससे मौत का आरोप निगम के अधिकारियोें पर है। भ्रष्टाचार और गोवंशों की दुर्दशा करने के आरोप में प्रभारी नगर स्वास्थ्य रहे डॉ. हरपाल सिंह चौधरी चरणसिंह कारागार में बंद है। गोशाला में 2549 गोवंशों को दर्शाकर चारा घोटाला किया गया, जबकि वहां कुल 1250 की संख्या अफसरों ने बताई। 20 दिन से गोशाला में सुधार करने के लिए निगम अफसर और कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद इलाज के अभाव में गोवंशों की मौत होने का सिलसिला जारी है। गोशाला में मुख्यमंत्री आ सकते हैं, इसको देखते हुए चार दिन से नगर निगम अफसर रात दिन कार्य करा रहे हैं। सोमवार को गोशाला की हालत बेहतर थी। दिनभर निगम अफसरों का गोशाला में डेरा रहा और गोवंशों को पेट भर चारा भी मिलता रहा। न्यू टाउनशिप के दौरान निगम के अफसरों में खलबली रही कि कहीं मुख्यमंत्री गोशाला का निरीक्षण करने न पहुंच जाएं। हालांकि, मुख्यमंत्री का मेरठ में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है, इसको लेकर अभी निगम अफसरों में बेचैनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed