फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation officers accused of colluding with illegal hoardings

Meerut News: निगम अफसरों से साठगांठ कर अवैध होर्डिंग लगाने का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers accused of colluding with illegal hoardings
होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र
मेरठ। शहर में अवैध होर्डिंग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों से साठगांठ कर होर्डिंग ठेकेदार ज्ञानेंद्र चौधरी ने अनुबंध से तीन गुना ज्यादा यूनिपोल लगा रखे हैं। इसमें निगम को वित्तीय हानि हो रही है। इस प्रकरण की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन होना चाहिए और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

महानगर में 361 यूनिपोल लगाने का अनुबंध सन 2022 में दो साल के लिए नगर निगम और अभिनव कंपनी के बीच हुआ है। पार्षदों का आरोप है कि शहर में एक हजार से ज्यादा यूनिपोल लगे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से साठगांठ कर ठेकेदार अवैध होर्डिंग लगाकर पैसे के लिए कमाई कर रहे हैं। अवैध होर्डिंग बताकर एक सप्ताह पहले साकेत आईटीआई के पास तीन यूनिपोल को काट दिया गया। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता राहुल कस्तला और निगम संपत्ति अधिकारी भोलेनाथ गौतम के बीच तीखी नोंकझोक हो गई थी। इस पर संपत्ति अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ता राहुल कस्तला और अमर शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने मे मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता राहुल कस्तला, छात्रनेता विनीत चपराना सहित भाजपा कार्यकर्ता और छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राहुल कस्तला ने एसीएम सदर को ज्ञापन दिया है और होर्डिंग ठेकेदार ज्ञानेंद्र चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी की। छात्रों ने होर्डिंग ठेकेदार पर दर्ज तेल चोरी व सिचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर एनएच-58 पर होटल बनाने के मामले की भी जांच कराने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर होर्डिंग ठेकेदार और निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को 5.37 करोड़ रुपये देकर टेंडर की प्रक्रिया के तहत होर्डिंग का ठेका लिया हुआ है। प्रदर्शन करने वालों के आरोप निराधार है। जो मुकदमे लिखे गए थे, पुलिस की विवेचना में सभी आरोप झूठे पाए गए। मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट लग चुकी है। अवैध होर्डिंग लगाकर कुछ लोग अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। ज्ञानेंद्र चौधरी, होर्डिंग ठेकेदार


अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चल रहा है। नगर निगम की बैठक में पार्षदों द्वारा अवैध होर्डिंग का मामला उठाया गया था। तीन यूनिपोल काटे गए हैं। अवैध होर्डिंग की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। शहर में कौन-कौन से होर्डिंग अनुबंध में है, उन पर निशान लगाए जा रहे हैं। सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed