फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation is filling pit, NHAI is not serious

निगम भरवा रहा गड्ढे, एनएचएआई नहीं गंभीर

Thu, 29 Aug 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation is filling pit, NHAI is not serious
मेरठ----दिल्ली रोड नेवला फ्लाईओवर के गड्डो को मिट्टी से भरते कर्मचारी
मेरठ। नगर निगम और पीडब्लूडी के अधिकारियों ने शहर की टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बदहाल हो चुकी गढ़ रोड पर एनएचएआई के अधिकारी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। अधिकारी धन न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सड़क अभियान के तहत गढ़ रोड का जायजा लिया। पिछले सप्ताह भी सड़क की बदहाल स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया था। तेजगढ़ी चौराहे से काली नदी तक सड़क पर इतने गहरे गड्ढे है कि यहां आए दिन कोई न कोई वाहन चालक गिरने से घायल हो रहा है। शिकायत के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। अधिकारियों की इस लापरवाही से व्यापारियों और अन्य लोगों में नाराजगी है। गड्ढों के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति की बनी रहती है। वहीं नगर निगम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धन मिलते ही काम होगा
सड़क निर्माण के लिए शासन से बजट का इंतजार है। सड़क को बनाया जाना प्रस्तावित है। शासन से शीघ्र ही धन मिलने की उम्मीद है। -एसके मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी सेतु पर भरे गड्ढे
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु के गड्ढों को कर्मचारियों ने भरना शुरू कर दिया है। हालांकि पिछले सप्ताह भी गड्ढों को भरा गया था, लेकिन बारिश के कारण फिर से गड्ढे दिखने लगे हैं। पीडब्लूडी ने बेगमपुल से परतापुर फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण का टेंडर स्वीकृत किया हुआ है। बार-बार मौसम खराब होेने के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है। हालांकि विभाग ने लोगों को राहत देने के लिए सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने मिट्टी और पत्थर डालकर गड्ढे भरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed