फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation executive election will be held on six

छह को होगा निगम कार्यकारिणी चुनाव

Wed, 03 Feb 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation executive election will be held on six
छह को होगा निगम कार्यकारिणी चुनाव
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव अब छह फरवरी को होगा। नगर निगम ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
नगर निगम कार्यकारिणी के शेष 6 सदस्यों का चुनाव होना है। यह चुनाव पहले 30 जनवरी को होना था, लेकिन महापौर सुनीता वर्मा की तबियत खराब होने के चलते इसे स्थगित कर दिया था। निर्वाचन अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने मंगलवार को 6 फरवरी का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव टाउन हाल स्थित तिलक भवन में कराया जाएगा। सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे। 10 बजे से 11:15 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 11:15 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक मतदान होगा। शाम 4:30 बजे से निर्वाचन फल की घोषणा तक मतगणना कराई जाएगी। मतदान में महापौर, पार्षद, 89 निर्वाचित सदस्यों के अलावा 8 पदेन सदस्य सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक रफीक अंसारी, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल और एमएलसी अतर सिंह राव सहित 97 सदस्य हिस्सा लेंगे। वार्ड नंबर 59 और 82 के पार्षदों की मृत्यु के चलते रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed