फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation executive election today: BJP will field 9 candidates, possibility of cross voting

निगम की कार्यकारिणी का चुनाव आज: भाजपा उतारेगी 9 प्रत्याशी, क्रॉस वोटिंग की आशंका

Sat, 23 Sep 2023 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आज क्रॉस वोटिंग की आशंका है। भाजपा 12 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए 9 पर दावा कर रही है। आज सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन चला। 11 बजे के बाद नाम वापस लेने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Corporation executive election today: BJP will field 9 candidates, possibility of cross voting
चुनाव में मौजूद प्रत्याशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव को लेकर आज वोट पड़ेंगे। 12 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए 9 पर भाजपा दावा कर रही है। वहीं अन्य दल भी 5 सदस्य बनाने के लिए ताल ठोकेंगे। चुनाव में क्राॅस वोटिंग की आशंका को लेकर भाजपा ने बैठक की। वहीं सपा, एआईएमआईएम, बसपा, रालोद और कांग्रेस के पार्षदों की अलग-अलग देर रात तक बैठकें चलती रहीं। 
विज्ञापन


मतदान घंटाघर स्थित टाउन हॉल में होगा। चुनाव में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, 90 पार्षदों के अलावा ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, एलएलसी अश्वनी त्यागी और एलएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, शहर विधायक रफीक अंसारी आदि मतदान करेंगे।
विज्ञापन


आज सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन चला। 11 बजे के बाद नाम वापस लेने का समय दिया गया है। दोपहर 12 से शाम 4 तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली के दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, खुफिया विभाग अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तीन महिलाएं बन सकती हैं सदस्य, अनुसूचित जाति का उपाध्यक्ष बनने की अटकलें 
मेरठ। प्रत्याशी और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा की शुक्रवार देर रात तक महापौर के कैंप कार्यालय में बैठक चलती रही। इसमें विधानसभा के प्रतिनिधित्व से लेकर जाति समीकरण तक चर्चा हुई। उपाध्याय पद के लिए अनुसूचित जाति के पार्षद पर दांव लगाने लेकर चर्चा हुई। भाजपा अपने मूल एजेंडे महिला प्रतिनिधित्व पर फोकस करेगी। कार्यकारिणी सदस्यों में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनी। तीन सदस्य महिला हो सकती हैं।

बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के पार्षदों को चुनाव में उतारने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच गहमागहमी भी हुई। सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम बताए। प्रत्याशियों की संख्या 15 से भी ज्यादा थी। दो घंटे तक चली बैठक के बाद नौ प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया।

सदस्य के लिए वार्ड-35 से पार्षद पूनम गुप्ता, वार्ड-60 से पार्षद रेखा सिंह, वार्ड-10 से विमला बाल्मिकी, वार्ड-29 से पवन चौधरी, वार्ड- 50 से संजय सैनी, वार्ड-48 से दीपक वर्मा, वार्ड-78 से संदीप गोयल रेवड़ी, वार्ड-37 से पार्षद दीपिका शर्मा और पार्षद कुलदीप के नाम पर शनिवार सुबह अंतिम मुहर लगने की संभावना है। बैठक में महापौर, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एलएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कमल दत्त शर्मा, मुकेश सिंघल सहित भाजपा के कई नेता शामिल थे।  

सपा से तीन, एआईएमआईएम से एक और कांग्रेस से एक पार्षद हो सकता प्रत्याशी : सपा से पार्षद कीर्ति घोपला, पार्षद नाजरीन, पार्षद इमरान, एआईएमआईएम पार्टी से पार्षद फजल करीम और कांग्रेस से सारिका शर्मा कार्यकारणी में सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि एआईएमआईएम के फजल करीम के अलावा अभी किसी भी पार्टी से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed