{"_id":"5ed6a9258ebc3e90807fe7f8","slug":"coronavirus-whole-family-in-quarantine-many-homes-are-locked-in-meerut-police-making-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: पूरा परिवार क्वारंटीन, दरवाजों पर लटके ताले, घर रखा रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: पूरा परिवार क्वारंटीन, दरवाजों पर लटके ताले, घर रखा रही पुलिस
Wed, 03 Jun 2020 01:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने ऐसा दर्द दिया है कि जिसे शायद ही लोग भूल पाएं। यहां तक कि मौत के बाद अपनों का शव देखना भी नसीब नहीं हो रहा और न ही अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जा रहा। शहर के 6 परिवार तो ऐसे हैं जहां इस समय घरों में ताले लटके हैं और पूरा का पूरे परिवार के लोग अस्पताल में हैं। इन घरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर निवासी फाइनेंस एडवाइजर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए थे। उसके 3 दिन बाद फाइनेंसर एडवाइजर की 81 वर्षीय मां का भी निधन हो गया और परिवार की इकलौती युवती भी कोरोना संक्रमण मिली।
पूरा परिवार कोरोना की चपेट में है। जिसके बाद से सदर बाजार पुलिस घर की सुरक्षा में तैनात है। दूसरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट का है। यहां भी परिवार के एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और बाकी अन्य सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में हैं। ऐसे में घर के दरवाजे में ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में मिष्ठान व्यापारी के घर का भी यही हाल है। जिसमें परिवार के 8 लोग कोरोना की चपेट में हैं और घर पर ताला लटका हुआ है। टीपी नगर ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक एक परिवार के घर में भी यही हाल है जहां पुलिस घर पर घर की सुरक्षा कर रही है।