{"_id":"5e69f4058ebc3ea4e74fa017","slug":"coronavirus-suspected-four-patients-sample-report-found-negative-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: मेरठ के चारों मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: मेरठ के चारों मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
Thu, 12 Mar 2020 02:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस की जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए मेरठ के चारों मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
कोरोना जैसे लक्षणों वाले तीनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए पिछले गुरुवार को भेजे गए थे। इनमें भाई-बहन और एक युवती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी हुई थी।
विज्ञापन
युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। लेकिन पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। उसे खांसी-जुकाम और बुुखार था। उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण थे।
विज्ञापन
इनके अलावा जिस युवती का सैंपल भेजा गया था, वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। उसने वहां इटली से लौटे उस व्यक्ति को खाना दिया था, जिसे कोरोना की पुष्टि हुई थी। इन तीनों के सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को आई, जो नेगेटिव है।
इनके अलावा एक युवक का सैंपल शनिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। यह युवक गाजियाबाद में नौकरी करता है। वहीं यह कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज के साथ रहा है। इसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने में तो थोड़ी देरी हुई, मगर स्वास्थ्य विभाग के लिए ये राहत की खबर है कि चारों को कोरोना नहीं निकला है। अभी तक मेरठ से आठ सैंपलों की जांच हुई है, सभी नेगेटिव हैं।