फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: Rajya Sabha MP, MLA and Metropolitan President met KG Surya's department head Dr. Suryakant Tripathi in Meerut

केजीएमयू के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी से मिले राज्यसभा सांसद, विधायक व महानगर अध्यक्ष,  कई विषयों पर दिए सुझाव

Mon, 11 May 2020 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Rajya Sabha MP, MLA and Metropolitan President met KG Surya's department head Dr. Suryakant Tripathi in Meerut
केजीएमयू विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

लखनऊ स्थित केजीएमयू के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी से सोमवार को मेरठ के सर्किट हाउस में राज्यसभ सांसद कांता कर्दम, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल मिले और अपने संयुक्त सुझाव दिए। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद कांटा कर्दम से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 के मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों के साथ लापरवाही कर रहा है उनकी देखभाल ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


विधायक सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीजो के लिए कोई भी पुख्ता व्यवस्था नही है। मरीजो को खाना भी ठीक समय पर नही दिया जाता। कोविड वार्ड में अत्यन्त गंदगी है जिससे मरीज वहां जाने से डर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी मेडिकल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने संयुक्त सुझाव दिए कि 24 घंटे खाने के लिए अलग से पैंट्री की व्यवस्था, बाहर से आने वाले मरीजों की रिश्तेदारों के लिए रात में रुकने की व्यवस्था जब तक जाने की व्यवस्था ना हो जाए, एक घंटा प्राणायाम की व्यवस्था साथ ही चटाई भी दी जाए, मरीजों के लिए फोन की व्यवस्था, हेल्थ टीम के लिए न्यूट्रीशन का खाना, मरीज और हेल्थ टीम के लिए खाने का मेनू चेक किया जाए।

तीनो समय के खाने की व्यवस्था के अलावा 4:30 बजे अलग से चाय की व्यवस्था, मरीजों के लिए मन की शांति हेतु मोटिवेशन म्यूजिक, मरीजों के लिए अलग से 5 बेड का आईसीयू सेटअप आदि की व्यवस्था की जाए। 

उच्च अधिकारियों द्वारा दिन में एक बार वीडियो कॉल से मरीजों का हालचाल जानना, हेल्थ टीम व मरीजों को एक टाइम काढ़ा की व्यवस्था, सेपरेट विंडो आने जाने के लिए, मरीजों के लिए एक बार धूप की व्यवस्था और साइकेट्रिक नर्सेज और काउंसलर फोन द्वारा परिवार अथवा मरीजो की काउसिलिंग करे ये बहुत जरूरी है। 

आपको बता दे कि केजीएमयू के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं की जांच के लिए लखनऊ से मेरठ भेजे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed