फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus New Strain Cases in Meerut: Corona virus new strain found in six more people in Meerut city of Uttar Pradesh

मेरठ में फिर छह लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, लगातार मिल रहे मामले, 15 हुई मरीजों की संख्या

Thu, 14 Jan 2021 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus New Strain Cases in Meerut: Corona virus new strain found in six more people in Meerut city of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के छह और मरीजों में नया स्ट्रेन पाया गया है। दिल्ली की केंद्रीय लैब में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। सभी मोदीपुरम क्षेत्र के बलवंत एंकलेव के रहने वाले हैं। इससे पहले मेरठ में नौ मरीजों में नया स्ट्रेन मिला था, इस तरह से अब तक नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 15 हो गई हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीसीएसयू: हिंदी भाषी क्षेत्र में नहीं हिंदी की अहमियत, उर्दू और संस्कृत में भी प्रवेश लेने वाले सबसे कम
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि सभी मरीज टीपीनगर क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी निवासी ब्रिटेन से आए परिवार के संपर्क वाले हैं। सबसे पहले इसी परिवार की ढाई वर्षीय बच्ची में नया स्ट्रेन पाया गया था। बलवंत एंकलेव के 10 लोगों का सैंपल भेजा गया था। छह लोगों में नया स्ट्रेन पाया गया है, जिन्हें सुभारती और आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें

सीएमओ ने बताया कि कोरोना के नए वायरस को देखते हुए बलवंत एंकलेव इलाके के 500 मीटर दायरे में स्वास्थ्य विभाग सभी की कोरोना की जांच करा रहा है। यहां के संपर्क वालों को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है। कुछ और लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें दिल्ली की केंद्रीय लैब में भेजा जा रहा है।

मेरठ में अभी तक 15 लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई साल की बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इस बच्ची के माता-पिता 14 दिसंबर की रात को दिल्ली से लौटे थे। जहां सभी का टेस्ट कराया गया था। पांचों लोग एक ही परिवार के थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed