फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh University: Only 731 admissions out of 2,220 seats in Hindi

सीसीएसयू: हिंदी भाषी क्षेत्र में नहीं हिंदी की अहमियत, उर्दू और संस्कृत में भी प्रवेश लेने वाले सबसे कम

Thu, 14 Jan 2021 03:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh University: Only 731 admissions out of 2,220 seats in Hindi
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एकतरफ जहां पूरे देश में हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए बातें की जा रही हैं। वहीं, हिंदी के साथ ही संस्कृत और उर्दू में छात्र-छात्राओं की रुचि घट रही है। तीनों ही विषयों में हर साल प्रवेश कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कैंपस में सीबीसीएस कोर्सों में बहुत से विषयों की सीटें भर गई हैं। एमए में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान में सभी 20-20 सीटें भरने वाली हैं लेकिन हिंदी, संस्कृत में सबसे कम विद्याथियों ने प्रवेश लिए हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार कैंपस में हिंदी में 20 सीटों में 9, संस्कृत में 7 और उर्दू में अब तक 15 छात्रों ने प्रवेश लिया है। कैंपस के अलावा मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एमए हिंदी की कुल 2,220 सीटों में से अब तक 731 प्रवेश हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 639 जबकि छात्र 92 हैं। संस्कृत की 900 सीटों के मुकाबले 154 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। छात्राओं की संख्या 136 और छात्र सिर्फ 18 है। उर्दू की 120 सीटों पर भी 34 प्रवेश हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 33 और छात्र महज एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के अवसर मिलें तो बढ़े रुचि

अक्सर छात्र-छात्राएं सोचते हैं कि हिंदी में क्या करेंगे। सिर्फ वे ही छात्र-छात्राएं पीजी में प्रवेश लेते हैं जो शिक्षण कार्य में आगे जाना चाहते हैं। हिंदी, संस्कृत और उर्दू को अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ें, इसके लिए इन विषयों को रोजगारपरक बनाने की जरूरत है। - डॉ. सरिता वर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष, मेरठ कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed