फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: more than fourty corona positive found in Shamli District toaday

यूपी के शामली जिले में आज 40 कोविड पाॅजिटिव मिले, चार ने कोरोना को दी मात

Sat, 18 Jul 2020 09:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2020 09:46 PM IST
सार

  • - 414 लोगों के सैंपल की जांच 374 की रिपोर्ट नेगेटिव आई
  • - कोविड अस्पताल से चार लोग डिस्चार्ज
  • - जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 95 हुई

विज्ञापन
Coronavirus: more than fourty corona positive found in Shamli District toaday
coronavirus pandemic - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शामली जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को जनपद में अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव के 40 नए केस मिले हैं। इनमें शामली में 22, कैराना में तीन, कांधला में नौ, झिंझाना में एक और थानाभवन में पांच कोरोना संक्रमित मिलें है। अधिकतर पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट वाले हैं। उधर, कोविड अस्पताल से चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को मेरठ मेडिकल से 414 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 40 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या सबसे अधिक है। शुक्रवार को 18 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


नए मामलों में शामली शहर के मंडी जवाहरगंज के छह महिलाओं समेत आठ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जैन मोहल्ला में तीन महिलाओं समेत 13 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस मोहल्ले में एक युवक 16 जुलाई को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों के सैंपल लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। कस्बा थानाभवन में पांच लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

ये लोग तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले व्यापारी के कांटेक्ट वाले बताए गए हैं। कस्बा कांधला में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन दिन पहले 16 जुलाई को व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। ये सभी लोग उसके क्लोज कांटेक्ट वाले हैं।
 
कस्बा कैराना के मोहल्ला गुंबद में दो सगे भाईयों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों भाइयों को तीन दिन पहले बुखार, नजला व खांसी होने पर सीएचसी में सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा मोहल्ला सरावज्ञान निवासी महिला 13 जुुलाई को दिल्ली अस्पताल में अपना उपचार कराने गई थी। वहां पर लिए गए सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अधिकतर पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों के कांटेक्ट वाले हैं। कुछ रैंडम सैंपल वाले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य टीमें रवाना कर दी गई है। इसके अलावा कोविड अस्पताल में भर्ती चार लोग ठीक होने पर डिस्चार्च कर घर भेजा गया है। इस तरह से जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 95 हो गई है। 

32 लोगों के रैंडम सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव भूरा और सरकारी अस्पताल पर 32 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दिनों गांव भूरा में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव भूरा में युवक के आस पड़ोस के अलावा कैराना सरकारी अस्पताल पर कुल 32 लोगों के रैंडम सैंपल लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed