फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coronavirus Meerut update news hindi: six hundred teams in search of corona suspect in Meerut

Corona Virus: विदेशी लोगों की जमात ठहराने पर शहरकाजी सहित तीन पर केस, सभी के पासपोर्ट कब्जे में लिए

Mon, 30 Mar 2020 10:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Mar 2020 10:04 AM IST
सार

  • शास्त्रीनगर सेक्टर-13, सराय बहलीम, जमुनानगर रोड के इलाके सील, अब तीन अप्रैल तक तीनों इलाके रहेंगे सील
  • तीनो इलाको में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
  • डीएम के आदेश पर विदेश से आए लोगों को को अनिवार्य रूप से करानी होगी जांच   

विज्ञापन
Coronavirus Meerut update news hindi: six hundred teams in search of corona suspect in Meerut
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन में बिना सूचना दिए विदेशी जमात के दस लोगों को बिलाल मस्जिद में ठहराने के मामले में पुलिस ने शहरकाजी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सभी विदेशी जमातियों के पासपोर्ट पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खुफिया विभाग द्वारा जिले के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई थी कि मोहल्ला हीरालाल की बिलाल मस्जिद में विदेशी जमात के 10 लोग रुके हैं। पुलिस टीम सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर की टीम के साथ मस्जिद पहुंची तो बाहर ताला लटका था। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। पुलिस के कहने पर उसने ताला खोला। पुलिस को मस्जिद के अंदर से सूडान, अफ्रीका, केन्या निवासी जमाती के दस लोग मिले। टीम ने सभी का स्वास्थ्य जांचा। हालांकि मस्जिद में सभी मॉस्क पहने थे और उचित दूरी पर थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद उन्हें इस जमात को यहां ठहराने की जानकारी नहीं दी गई। मवाना थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह की ओर से शहर काजी मौलाना नफीस काजमी, डॉ. असलम एडवोकेट, नईमुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ में कोरोना मरीजों की चेन बनने से हड़कंप मचा हुआ है। शहर में अब तक कोरोना संक्रमित मामले 19 हो चुके हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमित छह नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब शहर में घर घर जाकर कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाएगा।

आज से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की 600 टीमें सड़कों पर उतरेंगी, जो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाएंगी। इस दौरान ऐसे मरीजों की सूची बनाई जाएगी जिन्हें पिछले कुछ समय से सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत है। उनकी जांच कराने के बाद यदि उनमें लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें आइसोलेेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। यदि रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो इलाज शुरू किया जाएगा। अन्यथा घर भेज दिया जाएगा।

कोरोना के लक्षण वाले मरीज की हिस्ट्री यदि विेदश से आने अथवा दूसरे किसी प्रदेश की होगी तो उनकी खास निगरानी की जाएगी। फिलहाल 607 लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। इसके अलावा 26 लोग सुभारती के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इनकी आज शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी। इनमें 14 वह लोग हैं जो क्राॅकरी कारोबारी के संपर्क में रहे थे।

छह महिलाएं दो पुरुष संक्रमित
रविवार को मेरठ में जिन आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। सात संक्रमित शास्त्रीनगर सेक्टर 13 और एक सराय बहलीम का है। गनीमत यह रही कि इनके परिवार के एक बच्चे और तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

शास्त्रीनगर में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन अप्रैल तक तीनों इलाको की एक किलोमीटर तक की परिधि को अस्थायी रूप से सील करने का आदेश दिया है। इस दौरान एक किलोमीटर में रहने वाले सभी लोग अपने आवास में ही रहेंगे। इस दौरान इस इलाके के सभी लोगो की गहन जांच की जानी है।

वहीं, इस दौरान शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें सेक्टर 13 शास्त्रीनगर में जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, सराय बहलीम में अधिशासी अभियंता सीपी सिंह, हुमायूं नगर में प्राचार्य डायट श्रवण कुमार शर्मा तैनात रहेंगे।

 

जमात में आए दस विदेशी नागरिकों के मिलने से हड़कंप, जांच के बाद सभी को किया आइसोलेट
उधर मेरठ के मवाना क्षेत्र में दस विदेशी नागरिकों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ये सभी नागरिक जमात के साथ यहां पहुंचे थे। बताया गया कि इनमें इंडोनेशिया, केन्या, सूडान समेत कई देशों के नागरिक हैं।

एलआईयू जांच में नागरिकों के एकत्र होने की जानकारी मिलने पर पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी नागरिकों को जांच के बाद आइसोलेट करा दिया। पुलिस के अनुसार लाॅकडाउन के बावजूद विदेशी नागरिकों के शहर में होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं पुलिस विदेशी नागरिकों को शरण देने वालों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी कर रही है।

विदेश से आए लोगों को  मेडिकल में जांच करानी अनिवार्य
मेरठ में 13 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आदेश दिए हैं कि अब 12 मार्च के बाद विदेश या देश के अन्य राज्यों से आये सभी व्यक्तियों को अपनी कोरोन जांच कराने के लिये मेडिकल काॅलेज पहुंचकर 30 मार्च शाम 7 बजे तक सैंपल देना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के आदेशानुसार यदि ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा सैंपल जांच के लिए नहीं दिए गए और उसे या उसके क्षेत्र में किसी को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed